राम नवमी के मौके पर विशेष पूजा अर्चना के बीच कन्याओं का पूजन किया गया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।चैत्र नवरात्र के तहत नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा-थराली में राम नवमी के मौके पर विशेष पूजा अर्चना के बीच कन्याओं का पूजन किया गया।इस मौके पर क्षेत्र के भारी संख्या में श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी मां भगवती के उपासक सिद्धपीठ में मौजूद रहे।
सिद्धपीठ श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी देवराड़ा-थराली में नवरात्र के तहत राम नवमी का पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया गया,इस मौके पर मां नंदादेवी की विशेष पूजा अर्चना के साथ ही यज्ञ-हवन करते हुए मनौतियां मांगते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की इस दौरान कन्याओं का भी पूजन किया गया इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल, पंडित पारेश्वर प्रसाद देवराड़ी, गिरीश चंद्र, मोहन देवराड़ी,भगोत सिंह रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष गौरा देवी, माधवी देवी,माल दत्त मिश्रा, रणजीत सिंह रावत, हरीश चंद्र सती, पुष्कर सिंह गुसाईं,जयती पंत, जगदीश पुरोहित,सरपंच लाल सिंह गुसाईं, बख्तावर सिंह गुसाईं, हरीश गुसाईं आदि ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

