दो बेटियों ने दी पिता को दी मुख्यगनि दी।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। सामाजिक रूढ़िवादी परंपराओं को तोडते हुए बेरीनाग विकास खंड के ग्राम पंचायत नैनीशीतला के मोना गांव निवासी नंदन सिंह दशौनी का बिमारी के कारण सोमवार देर रात्रि को निधन हो गया था। नंदन सिंह का कोई पुत्र नहीं होने के कारण ग्रामीण मुखाग्नि और अर्थी को कंधा देने को लेकर असमंजस की स्थिति में आ गये।तभी नंदन सिंह की विवाहित बेटियाँ हेमा कार्की और नीमा कार्की ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देने के साथ मुखाग्नि देने की बात कही।

मंगलवार को सुबह शव यात्रा में दोनों बेटियों ने अपने की अर्थी को कंधा देने के साथ ही थल रामगंगा नदी तट पर गये अंतेष्ठी में चिता को मुख्यागनि भी दी। इस दृश्य को देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गये और दोनों बेटियाँ भावुक हो गई और कहा आज हमने बेटी होने के बाद भी बेटे का फर्ज निभाया। इनकी माँ का निधन भी एक वर्ष बिमारी के कारण हो गया था।

