berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगणाई गंगोली

गणाई गंगोली से युवती को लेकर पोस्टमैन फरार, पुलिस जांच मे जुटीं।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। बेरीनाग कोतवाली क्षेत्र के गणाई गंगोली क्षेत्र में कार्यरत हरियाणा के महेन्द्रगढ़ निवासी एक पोस्टमैन क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को भगाकर ले गया है। युवती के परिजनों ने बेरीनाग कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गुमशुदगी दर्ज होते ही बेरीनाग पुलिस ने युवती की खोजबीन एएसआई अशोक चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन कर युवती की खोजबीन शुरू की। पुलिस के पोस्टमैन का नंबर सर्विलांस में लगाने पर लोकेशन हरियाणा की मिली है। पुलिस ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। इधर पुलिस ने बिना सत्यापन हरियाणा के पोस्टमैन को किराये पर रखने पर मकान मालिक का चालान किया गया है। इधर, प्रभारी कोतवाल बेरीनाग हरीश कोरंगा ने बताया कि टीम का गठन कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

Share This News