एसडीएम ने मोटरमार्ग सड़क पर चल रही अनियमितताओं का सुधारने के लिए ठेकेदार को सख्त चेतावनी जारी की।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने ग्वालदम-नन्दकेशरी राजमार्ग संख्या 91 में अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन, टैक्टर को सीज कर दिया है। इसके अलावा एसडीएम ने मोटरमार्ग सड़क पर चल रही अनियमितताओं का सुधारने के लिए ठेकेदार को सख्त चेतावनी जारी की हैं। अवैध रूप से सड़क की पहाड़ियों को खोदने के मामले में जेष्ठ प्रमुख देवाल ने डीएफओ बद्रीनाथ को एक पत्र भेज कर ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की हैं।

उल्लेखनीय है कि तहसील क्षेत्र थराली में क्रेशर,खनन पट्टों में बरती जा रही अनियमित एवं नियम कानूनों को दरकिनार कर किए जा रहे कार्यों के प्रति एसडीएम थराली पंकज भट्ट ने संख्या कदम उठाया हुआ हैं, जिस के चलते क्रेशर स्वामियों के साथ ही खनन कारोबार से जुड़े व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।इसी कड़ी में गुरुवार को उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने ग्वालदम- नंदकेसरी राजमार्ग में चल रहे 15 करोड़ की लागत से हों रहें पुनर्निर्माण के कार्य का आक्समिक निरीक्षण किया,लोक निर्माण विभाग थराली के अधीन इस महत्वपूर्ण सड़क पर निर्माण जेड़ीजेवी ग्रुप श्यामपुर ऋषिकेश के नाम टेंडर आवंटित हुआ हैं। ग्रुप के द्वारा पिछले दो-तीन महीनों से सड़क पर कार्य किया जा रहा है। एसडीएम भट्ट के आक्समिक निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं। सड़क पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम ने पाया कि वास्तव में सड़क की पहाड़ियों पर वन विभाग की भूमि पर ठेकेदार द्वारा बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा है वही निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का भी जायजा लिया साथ ही निर्माण कार्यो में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सड़क निर्माण के दौरान अवैध तरीके से पहाड़ी हिस्से से खनन करने के साथ ही खनन और खनिज परिवहन में प्रयोग में लायी जा रही टैक्टर ट्रॉलियां बिना नम्बर प्लेटो के चल रही हैं, इसके साथ ही एक जेसीबी मशीन के आगे ब्रेकर लगाकर अवैध खनन गतिविधियां की जा रही है जिस पर एक्शन लेते हुए उपजिलाधिकारी ने टैक्टर और जेसीबी मशीन को मौके पर ही सीज करते हुए सड़क निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ अवैध खनन की धाराओं में आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही हैं। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन एवं निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी उन्होंने बताया कि बिना नम्बर प्लेटो के फर्राटा भर रहे टैक्टर ट्रालियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
—————-
अवैध रूप सड़क की खुदाई कर पत्थर निकलने के मामले में देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया ने प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वनप्रभाग गोपेश्वर को एक पत्र भेज कर कहा हैं कि ग्वालदम-नंदकेशरी 18 किमी मोटर सड़क पर राजजात के तहत सुधारीकरण, डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार के द्वारा सड़क की पहाड़ियों को अवैध रूप से खोद जा रहा है, जिससे बरसात में इस सड़क के अवरूद्ध होने की संभावना बढ़ गई हैं। अगर सड़क अवरूद्ध होती हैं तों इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। जेष्ठ प्रमुख ने डीएफओ से ठेकेदार के खिलाफ अवैध खनन के तहत आवश्यक कार्रवाई की मांग की हैं।पत्र की प्रति जिलाधिकारी चमोली, उपजिलाधिकारी थराली एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि थराली को भी भेजा गया हैं।

