berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, एसडीएम को ज्ञापन सौपा।

एनएचएल नेटवर्क📡

‎बेरीनाग। मानदेय  वेतन में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा, पेंशन और बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर प्रर्दशन किया। और जुलूस की शक्ल में प्रदर्शनकारियों ने बेरीनाग बाजार से तहसील कार्यालय  तक जुलूस  निकाल  कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी है कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन व्यापक किया जायेगा।  तहसील मे पहुँच कर आन्दोलनकारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक संगठन अध्यक्ष आशा ततराडी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से उपेक्षा, शोषण और अनदेखी की शिकार है।

अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सब्र की सीमा टूट चुकी है। जिला अध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद, आंगनबाड़ी कर्मचारियों को न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही उन्हें वैधानिक सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आज हम अल्प मानदेय में परिवार चलाने को मजबूर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करना शामिल है। इसके साथ ही वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता और सवेतन मेडिकल अवकाश सहित सभी वैधानिक लाभ दिए जाने की मांग की गई। चेताया कि यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह आंदोलन जारी रहेगा ।
‎ प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष आशा ततराडी, कृष्ण भंडारी, संगीता भंडारी,दीपा ततराडी, पूर्णिमा उपाध्याय, मीना, कमला,रचना, दीपा, तनुजा,बबली, पूनम, किरन , बबीता, पुष्पा,हीरा, उमा, कला,जानकी, तारा , माया बोरा हेमा डसीला, सहित आदि मौजूद रहे।

Share This News