berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य तरीके से मनायी गयी।

एनएचएल नेटवर्क📡

‎बेरीनाग। में बेरीनाग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती भव्य तरीके से मनायी गयी।
‎मंगलवार को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।और बाबा साहब को याद किया गया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ बेरीनाग नगर में रैली निकालकर जय भीम के नारे जब तक सूरज चाँद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए गए। भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर लोग बेरीनाग के जीआईसी मैदान में एकत्रित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व लोगों ने जीआईसी मैदान से नगर शहीद चौक और पुरानी बाजार तक रैली निकाली।

इस दौरान उन्होंने जय भीम जय भारत के नारे लगाये। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में जो विद्वता और त्याग का परिचय दिया है, वह भारत के लिए गौरव की बात है।

इससे हमें प्रेरणा लेनी होगी।इस मौके पर बच्चो ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल, भीम राम, पीआर कोहली, विद्या आर्या, रेखा आर्या, सीमा चन्याल, राजेश ऱावत, सुस्ता कोहली, सुशीला, नीमा, नीरू कार्की, अनिल ह्रयूमन , डीआर टम्टा,पीआर टम्टा,नवीन आर्या, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी,कैलाश चन्याल, गंगा आर्या, कुलदीप चन्द्र , दर्पण कुमार , पीआर कोहली, हिमाशु आगरी,  संजीव कुमार, पंकज कुमार, संजय कुमार, गोविन्द खाती, ठाकुर सिह डसीला, दीपक नेवलिया, करम राम, आदि सौकडो लोग मौजद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल ह्यूमन व डीआर टम्टा ने किया।

Share This News