FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडराज्यरामनगर

कुमाऊं आदर्श मोटर समिति के निर्वाचित पदाधिकारियों को विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। 

एनएचएल नेटवर्क📡

रामनगर। कुमाऊं आदर्श मोटर यातायात सहकारी समिति लिमिटेड मौलिखाल के चुनाव रामनगर कार्यालय में संपन्न हुए। वर्ष 1965 के बाद पहली बार इस सहकारी संस्था के चुनाव मतदान के जरिए हुए हैं। इससे पहले आपसी सहमति से चुनाव होते रहे हैं। इस बार चुनाव में मतदान की स्थिति आ गई और मतदान एवं मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। डेलीगेट चुनने के लिए सुबह नौ बजे से ही र रामनगर कार्यालय में अंशधारकों का मतदान र शुरू हुआ। सायं चार बजे तक अंश धारकों ने मतदान किया। सभी प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगाया हुआ था। इस दौरान अपर जिला सहकारी अधिकारी पुष्कर सिंह पोखरिया भी मौजूद रहे। संस्था के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी रविंद्र सागर, सहायक चुनाव अधिकारी नीरज कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।

चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के – अनुसार रामनगर से कमल सिंह, कैलाश रावत, कुबेर दत्त धौलाखंडी, हीरा सिंह, हीरा सिंहघुगत्याल, महिला सीट से अनुपमा और राधा देवी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को परास्त किया है। दूसरी ओर इसी संस्था हेतु मानिला क्षेत्र से, महिला सीट से भगवती देवी, मनोज कुमार भट्ट, त्रिभुवन चंद्र, उमेद सिंह भी डेलीगेट का चुनाव जीत गए हैं। यहां पर उम्मेद सिंह और बहादुर सिंह को बराबर मत मिले थे और टॉस में उम्मेद सिंह चुनाव जीत गए। चुनाव अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान सभी अंशधारकों एवं स्टाफ आदि ने विजेता प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर बधाई दी। विजेता प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारियों, अंशधारकों आदि का आभार व्यक्त कर संस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

Share This News