बिलासपुर संभाग के जिलों में सक्रिय है फर्जी पत्रकार…
न्यूज लाइव टीम अरविंद तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट
बिलासपुर: जांजगीर चाम्पा और कोरबा के क्षेत्रों में धूम कर फर्जी पत्रकार खुद को बताता है वीवीन्यूज़ ऑनलाइन वेब पोर्टल का बिलासपुर संभाग ब्यूरो फर्जी नौकरी करने वाले को जाँच करवाने का डर दिखा कर अथवा ईट भट्टी, व उधोगो से कर चुका है, लाखों ₹ का अवैध वसुली।
यह बात सार्वजनिक करने का मेरा सिर्फ इतना ही मकसद है कि पोर्टल मीडिया के नाम पर हमारे जिले में ही नही बल्कि हर जिले में इतने ठग लिज्झड़ टाईप के पत्रकार पैदा हो गए है जिनका काम स्कूलों, गैस एजेंसियों, राशन डीलरों, उधोगो, ईटभट्टी व अन्य जगहों पर सिर्फ धन वसूली के लिये ही कैमरा चमकाना भर रह गया हैं। जिनसे सभी को सतर्क रहना है। एक खास बात और ये लिज्झड़ टाईप पत्रकार थानों और विभागों, कार्यालयों में इस तरह से बात करते है (हर समय) जैसे यह पत्रकार नहीं डीएम और एसएसपी हो।
ऐसे पत्रकारों से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अब सतर्क रहें। खास तौर से थाना प्रभारी। सूचना विभाग भी इस सूचना को गम्भीरता से ले। सूचना विभाग यह देखे कि पूरे महीने में कितनी खबरे इनके लिंक पर जा रही हैं। सबसे ज्यादा माहौल सोशल मीडिया के तथा कथित पत्रकारों ने खराब किया है। सिर्फ अपने संस्थान का लेटर लेकर ही उन्हें अपनी लिस्ट में दर्ज न करे बल्कि सूचना विभाग अपने रायपुर से भी पता करवाये कि यह जिस मीडिया संस्थान का लेटर आपको दिखा रहे है वो वास्तव में क्या सूचना प्रसारण मंत्रालय से रजिस्टर्ड है। वरना इन लिज्झड़ टाईप के पत्रकार मीडिया की छवि धूमिल करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।

