राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. बी.एम. पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा एल्बेंडाजोल 400 mg दवा का वितरण करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. एन. पंत की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डॉ. बालम सिंह बिष्ट ने कृमि संक्रमण के दुष्प्रभाव, इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं तथा बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि सेलवाल द्वारा किया गया। एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमेश टम्टा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को टैब एल्बेंडाजोल 400 mg का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कृमि मुक्ति दिवस के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में डॉ. बीना लोहिया, मनोज परिहार तथा त्रिभुवन तड़ागी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

