FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppकनालीछीना

थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा ग्राम सतगढ़ में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गयी। 

एनएचएल नेटवर्क📡

कनालीछीना थानाध्यक्ष  प्रवीण सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम सतगढ़ में ग्रामीणों के मध्य एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया तथा अवैध रूप से भांग की खेती करना अपराध की श्रेणी में होने की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। वर्तमान में भांग की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को जागरूकता पोस्टर वितरित किए गए एवं सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा भी किए गए।

पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों से सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Share This News