बटगल सेलीपाख सड़क को लेकर धरना-प्रदर्शन आज।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। लम्बे समय से खस्ताहाल बटगल सेलीपाख मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी मार्ग के हालात ठीक नहीं है। ग्राम प्रधान सेलीपाख गणेश सिंह, ग्राम प्रधान बोराआगर ममता देवी, ग्राम प्रधान बटगल संदीप कुमार ने एसडीएम को पत्र सौंपकर बताया कि 12 जून को ग्रामीण सड़क की बदहाली को लेकर तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने के साथ ही शहीद चौक बेरीनाग में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चक्का जाम करेंगे। विदित है कि यह मार्ग पीएमजीसवाई के अधीन है। यह मार्ग शुरुआती दौर लगातार विवादों में रहा है।

