थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौरव कुमार से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिलाधिकारी ने श्रीकाट जनता हाईस्कूल में व्यवस्थाओं को जुटाने का आश्वासन दिया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट
थराली/गोपेश्वर। श्री नंदादेवी राजजात यात्रा के सब से महत्वपूर्ण पड़ाव नंदाधाम नंदकेसरी सहायक पड़ाव श्रीकोट नंदकेसरी में जनता जनत जूनियर हाईस्कूल के जीर्ण-शीर्ण भवन की मरम्मत किए जाने सहित अन्य मांगों के निराकरण के लिए एक शिष्टमंडल ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौरव कुमार से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।जिस पर जिलाधिकारी ने श्रीकाट जनता हाईस्कूल में व्यवस्थाओं को जुटाने का आश्वासन दिया।
गुरुवार को विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में श्रीकोट नंदकेसरी जनता हाईस्कूल के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रबंधन कुंवर सिंह गड़िया एवं नंदकेसरी पड़ाव समिति के अध्यक्ष कलम सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी से अलग-अलग भेंट कर बताया कि नंदकेसरी श्री राजजात यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है,यही पर गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र से चलने वाली देव डोलियों, छंतोलियों के साथ ही नौटी से चलने वाली राजछोली की भेंट होती हैं। कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों से चलने वाली यात्रा का पड़ाव नंदकेसरी के सहायक पड़ाव श्रीकोट होता हैं, जहां पर यात्रा का अधिक दबाव रहता है।डीएम व सीडीओ को सौंपे गए पत्र में बताया गया हैं कि श्रीकोट पड़ाव में अवस्थित जनता हाईस्कूल जहां पर वाहनों की पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है, परंतु यहां पर स्थित मुख्य भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में बना हुआ है, जिससे यात्रा के दौरान यहां पर रूकने वालें नंदा भक्तों को दिक्कतों का सामन करना पड़ सकता हूं, पूर्व में भी इस भवन के मरम्मत का प्रस्ताव दिया गया है, इसके अलावा श्रीकोट से नंदकेसरी तक सीसी मार्ग के निर्माण, श्रीकोट पार्किंग व पैदल रास्ते में सोलर लाइट लगवाने के साथ ही श्रीकोट पार्किंग स्थल में समुचित पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की हैं, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने नंदकेसरी पड़ाव के महत्व के संबंध में जानकारी होने की बात करते हुए श्रीकोट सहायक पड़ाव में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया।

