बेरीनाग में यूकेडी कार्यकर्ताओं की बैठक संम्पन्न, राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग । उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम पंत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा की गई । तथा संचालन संगठन के पदाधिकारियों ने किया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा कार्यालय संचालन को व्यवस्थित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा और नए युवाओं को दल से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में उत्तराखंड राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, पलायन और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों के अभाव में पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है, जिससे गांव खाली होते जा रहे हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों पर दबाव बनाया जाएगा।
अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
बैठक में राजेन्द्र प्रसाद पंत,जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आदित्य महरा जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कमलेश महरा हेम पंत, दीपक जोशी, मोहन मेहरा, चन्दन सिंह, खीमानंद मेहरा, मुकुल आदित्य मेहरा, होशियार सिंह मेहरा, तारा सिंह धानिक, दीपक सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

