FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगणाई गंगोली

पूर्व विधायक मीना गंगोला ने गणाई गंगोली क्षेत्र की महत्वाकांक्षी बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया।

एनएचएल नेटवर्क📡

‎गणाई गंगोली। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने गणाई गंगोली क्षेत्र की महत्वाकांक्षी बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया।

‎ इस दौरान उन्होंने योजना की प्रगति का जायजा लिया तथा कुछ गांवों के मुख्य पेयजल टैंकों में ट्रायल कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने योजना के पूर्ण होने में हो रही देरी को लेकर अपनी शिकायतें पूर्व विधायक के समक्ष रखीं। इस पर मीना गंगोला ने जल निगम के सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर योजना में हो रही देरी का कारण जाना और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

‎

‎सचिव ने जल्द ही समस्या का समाधान कर योजना को पूरा करने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गंगोला ने कहा कि बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द मिले, इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि विधायक बनने के बाद यह उनकी पहली प्रमुख घोषणाओं में शामिल थी और अब यह योजना पूर्णता की ओर अग्रसर है।

‎निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत, मोहन चंद्र जोशी, गोविंद पंत, नवीन जोशी, जगदीश डसीला सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Share This News