FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

इस हफ्ते बरसेंगे बादल, इन जिलों में बड़ा अलर्ट जारी।

एनएचएल नेटवर्क📡

देहरादून।उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मंगलवार और बुधवार को मौसम को लेकर विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

14 जुलाई मंगलवार को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मैदानी जिलों में हल्की बारिश के साथ बादलों की गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। 15 जुलाई बुधवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इन जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि हरिद्वार में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 19 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं। लोगों को नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं केंद्रीय मौसम विभाग ने भी 13 से 19 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस अवधि में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This News