FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु ने शिवलिंग का किया जलाभिषेक। 

एनएचएल नेटवर्क के लिए अर्जुन रावत की रिपोर्ट। 

थल पिथौरागढ़। सावन माह के पहले सोमवार में आज थल के पौराणिक बालेश्वर महादेव के मंदिर में गर्भ गृह में स्थापित स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु की तड़के चार बजे से भीड़ जुटी रही.आने वाले भक्तों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ ज्यादा थी। सुहागिन महिलाओं ने मंदिर में आकर शिवलिंग का जलाभिषेक बेलपत्री से भगवान शिव की पूजा की. कहा जाता है कि सावन मास में शिव को बेलपत्री से पूजा करने पर वे प्रसन्न होकर मनचाहा फल देते हैं.श्रद्धालुओं ने इसी के साथ बालेश्वर मंदिर की आधी परिक्रमा कर शिवलिंग के अर्घ की पूजा की.इसी के साथ केदारनाथ शिला की पूजा, हनुमान मंदिर,गंगा पूजा के साथ भैरवनाथ मंदिर में मास की खिचड़ी से पूजा की.मंदिर के पुजारी ने सभी को बारी बारी से शिवलिंग के दर्शन कराये औऱ उनकी पूजा,औऱ आरती सम्पन्न कराई.मंदिर के पूजा अर्चना करने के बाद सभी यजमानों ने शिवालय के परिसर में आसन लगाए अपने अपने कुल पुरोहितों से ग्रह दोष के शमन के लिए शांति पाठ भी कराये।रात से सुबह तक बारिश होने के बाद भी लोगों का मंदिर आना जारी रहा।

Share This News