FEATUREDGeneralLatestNewsppउत्तर प्रदेशराज्य

विज्ञान अन्वेषण से स्वरोजगार के अवसरों पर छात्रों को मिला मार्गदर्शन।

छिंदवाड़ा (डॉ. फरहर मंसुरी)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ‘विज्ञान अन्वेषण से रोजगार और स्वरोजगार’ विषय पर कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार अहिरवार ने कहा कि विज्ञान अन्वेषण का अर्थ खोज, जिज्ञासा और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपने आसपास उपलब्ध संसाधनों का वैज्ञानिक ढंग से उपयोग कर कृषि, मुर्गी पालन, पशुपालन, प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन, फल एवं सब्जी उत्पादन जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार में व्यक्ति स्वयं निर्णय लेने की भूमिका निभाता है, जिससे नवाचार और आत्मविश्वास दोनों का विकास होता है।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव के मार्गदर्शन तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. पूजा तिवारी, डॉ. कीर्ति डेहरिया, डॉ. शिवानी सोनी, डॉ. नसरीन खान, डॉ. विवेक तिवारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This News