मिस उत्तराखंड के सब-कॉन्टेस्ट ‘फ्रेश फेस’ का आयोजन, प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा।

देहरादून संवाददाता।
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित ‘मिस उत्तराखंड 2026’ कॉन्टेस्ट के तहत सोमवार को सब-कॉन्टेस्ट ‘फ्रेश फेस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष चरण में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और समझ का प्रदर्शन करते हुए त्वचा की देखभाल और चेहरे को तरोताजा बनाए रखने के विभिन्न तौर-तरीकों व आदतों पर अपने विचार साझा किए।
प्राकृतिक सौंदर्य और स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि वे अपने चेहरे को स्वाभाविक रूप से ताज़गीपूर्ण, स्वस्थ एवं आकर्षक बनाए रखने के लिए किस प्रकार की दिनचर्या अपनाती हैं। उन्होंने बताया कि वास्तविक सुंदरता केवल बाहरी रूप-रंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से आती है।
प्रतिभागियों ने अपनी सुंदरता और ताज़गी के लिए निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं को आधार बताया:
संतुलित आहार और पर्याप्त जल का सेवन,नियमित व्यायाम और योग,त्वचा की सही देखभाल,सकारात्मक सोच एवं अनुशासित दिनचर्या,अगस्त में होगा भव्य ग्रैंड फिनाले
इस अवसर पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के तहत विभिन्न सब-टाइटल चरण आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा सामाजिक दृष्टिकोण का अलग-अलग पैमानों पर मूल्यांकन किया जाएगा। सभी शुरुआती चरणों के उपरांत प्रतिभागी अगस्त माह में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
दीपिका लखेड़ा, अंकिता ढोंडियाल,,राधिका शर्मा,हितेश अग्रवाल,धनराज

