FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।

 

मुनस्यारी संवाददाता। 

मुनस्यारी । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम एक दिवसीय NSS शिविर के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण विषय पर विशेष बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डे के निर्देशन एवं डॉ. भारत सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

महाविद्यालय की IQAC समिति के समन्वयन में कार्यक्रम का आयोजन NSS कार्यक्रम अधिकारी  निधि मारौठिया, एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग डॉ. रीता आर्या एवं डॉ. चेतन चंद्र जोशी के संयुक्त सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में नमन की विशेषज्ञ टीम से सोशल वर्कर सुश्री पूजा द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विद्यार्थियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मिथकों एवं भ्रांतियों, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को समझने, आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया।

इस संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही महत्वपूर्ण है और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ से सहायता लेने में किसी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के IQAC समन्वयक डॉ. रिफाक़त अली, प्राध्यापकगण डॉ. चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. अमित कुमार टम्टा, डॉ. उदय भान, डॉ. रीतु, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. प्रेमा पांडेय, डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, डॉ. अशोक कुमार मौर्या, डॉ. मनीषा पांडेय एवं योग शिक्षक  हेम चंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे।

Share This News