FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट में 3-दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ, नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन। 

‎गंगोलीहाट संवाददाता। 

‎​गंगोलीहाट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गंगोलीहाट हाट कला सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित 3-दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

‎​महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, उत्साह और भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। वहीं, युवाओं और बच्चों के लिए आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

‎​कार्यक्रम में गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, विधायक प्रतिनिधि व अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, मंडल महामंत्री राकेश पाठक, जिला मंत्री रमेश बोरा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दयाल कुमार, नगर पालिका गंगोलीहाट की मनोनीत सभासद श्रीमती रेनु चौधरी पंत, जिला पंचायत सदस्य राहुल कन्याल, मनोज कुमार, कलावंती पंत तथा निखिल पंत सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

‎​अतिथियों ने गंगोलीहाट हाट कला सांस्कृतिक मंच के सदस्यों और सभी प्रतिभागी बच्चों को सफल व भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंत में पूरा क्षेत्र ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

Share This News