berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गंगोलीहाट विधायक ने की श्रम विभाग की समीक्षा: श्रमिकों के लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए लगेंगे विशेष शिविर। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने सोमवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट तथा बेरीनाग में श्रमिकों के पंजीकरण व नवीनीकरण की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।

​सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार ने विधायक को अवगत कराया कि गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5,000 निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है।

​मुख्य निर्देश और फैसले:

​लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण: विधायक ने जन सेवा केंद्रों (CSC) के माध्यम से कराए गए पंजीकरणों के बोर्ड स्तर (QC Level) पर लंबे समय से लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

​विशेष पंजीकरण शिविर: विधायक द्वारा ध्यान दिलाया गया कि वर्ष 2024 में लगभग 400 निर्माण श्रमिकों ने सीएससी के जरिए आवेदन किया था। बोर्ड द्वारा सीएससी सेवा बंद किए जाने के कारण विभागीय स्तर पर इन आवेदनों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इस समस्या के समाधान के लिए सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी एक सप्ताह के भीतर विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित कर इन आवेदनों का निस्तारण किया जाए।

​इस समीक्षा बैठक में गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा के साथ दीपक नेवलिया दायित्व

धारी दर्जा राज्य मंत्री, राज्य स्तरीय समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति), सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार बिष्ट एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News