FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

सीएचसी गंगोलीहाट में दंत चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीज परेशान, सीएमओ को भेजा ज्ञापन।

 गंगोलीहाट संवाददाता

​गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंगोलीहाट में लंबे समय से दंत चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण स्थानीय निवासियों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पद रिक्त होने से दंत रोगों से जूझ रहे मरीजों का इलाज ठप पड़ा है।

​समस्या के शीघ्र समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन भेजकर सीएचसी में जल्द से जल्द नए दंत चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है।

​इलाज के लिए बेरीनाग और पिथौरागढ़ दौड़ रहे मरीज

​ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने बताया कि सीएचसी गंगोलीहाट में तैनात दंत चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ है। अस्पताल में चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को दांतों से संबंधित मामूली और गंभीर उपचार के लिए बेरीनाग, जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ या अन्य जनपदों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

​दूर-दराज के अस्पतालों में जाने से मरीजों और उनके तीमारदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, साथ ही उन्हें मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीएचसी में दंत चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Share This News