FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगणाई गंगोली

गणाई गंगोली में संघ का एक दिवसीय युवा समागम: राष्ट्र निर्माण और अनुशासन पर मंथन, युवाओं ने दिखाया उत्साह।

गणाई गंगोली संवाददाता। 

​गणाई गंगोली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेतृत्व में शनिवार को गणाई गंगोली स्थित खेल मैदान में एक दिवसीय युवा समागम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेल व शारीरिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

​खेल मैदान में प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के हॉल में एक बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। सत्र के मुख्य वक्ता, विभाग कार्यवाह मनीष महर ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय चेतना का होना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान समय की आधुनिक सामाजिक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

​कार्यक्रम में पूर्व विधायक मीना गंगोला, तिलक राज अंडोला, पूरन जोशी, गणाई खंड कार्यवाह अजय सिंह, लक्ष्मण डसीला, कुलदीप उपाध्याय और भूपेंद्र आर्या सहित संघ के तमाम स्वयंसेवक व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This News