FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़: घाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का संयुक्त निरीक्षण, जिलाधिकारी रख रहे पल-पल की नजर।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी श्री आशीष भटगांई के निर्देशों के बाद तहसीलदार सदर और थाना प्रभारी ने घाट क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति, यातायात संचालन और यात्री सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार छोटे-छोटे पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना रहता है। इस संवेदनशील स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी खुद मामले की सतत निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

​जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे सतर्कता बरतने, मलबा आते ही तुरंत हटाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा है।

​प्रशासनिक टीम ने आश्वस्त किया है कि घाट क्षेत्र सहित सभी संवेदनशील मार्गों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि हाईवे पर यातायात बिना किसी बाधा के सुरक्षित रूप से संचालित होता रहे।

Share This News