FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में होटल की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश, 19 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ संचालक गिरफ्तार।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़: जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला अस्पताल के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर अवैध शराब बेचने के आरोप में होटल संचालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पिथौरागढ़ के उप-निरीक्षक (उ0नि0) ललित डंगवाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह और कांस्टेबल नीरज भोज की टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि महिला चिकित्सालय के पास एक होटल में अवैध रूप से शराब परोसी और बेची जा रही है।

​सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और मौके से 19 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की।

​आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मौके से आरोपी होटल संचालक भरत राम (निवासी- बक्सिल, पिथौरागढ़) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This News