बेरीनाग मेला महोत्सव: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी तीसरी शाम, दर्शकों की भारी भीड़ से गुलजार हुआ रामलीला मैदान।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: प्रसिद्ध बेडीनाग मेला महोत्सव के तीसरे दिन रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबरदस्त धूम देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक व राज्य दर्जा मंत्री नारायण राम आर्या ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद देर शाम तक चले रंगारंग कार्यक्रमों ने मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों को बांधे रखा।

समारोह के दौरान दर्पण कला मंच के साथ-साथ जीजीआईसी बेरीनाग, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, बेरीनाग पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय बेरीनाग और महर्षि विद्या मंदिर राईआगर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकारों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए, जिससे पूरे मेला परिसर में खासा उत्साह बना रहा।

इस अवसर पर मेला महोत्सव के अध्यक्ष राजेश रावत, पूर्व विधायक मीना गंगोला, रामलीला कमेटी अध्यक्ष बलवंत सिंह धानिक, मनोज टम्टा, डॉ. देवेश टम्टा, एलएम टम्टा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, जीवन धानिक, धीरज जोशी,पंकज कार्की, जीवन पंत, दल बहादुर बाफिला, मनीष पंत, विक्रम सिंह धानिक, मदन मोहन रावत, जीवन रावत, ठाकुर सिंह डसीला, गोविंद खाती, डीआर टम्टा, होशियार मियां, निक्कू पंत, ललित बाफिला, दीप बिष्ट, धीरज रौतेला, राजेश पंत, पवन डांगी, सूरज रावत और जोगा राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन देवेन्द्र सिंह कालाकोटी द्वारा किया गया।

