berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर करम राम का बेरीनाग में हुआ भव्य स्वागत। 

 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत होने पर वरिष्ठ नेता करम राम का आज बेरीनाग स्थित लोनिवि (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

​विश्राम गृह में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि करम राम के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा उनके लंबे सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को प्राप्त होगा।

​इस अवसर पर जिला मंत्री इन्द्र धानिक, विमलेश पंत, मंजुल महेश्वर, जीवन धानिक तथा निखिल पंत सहित क्षेत्र के तमाम ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Share This News