पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना: पिथौरागढ़ से बद्रीनाथ धाम के लिए 28 वरिष्ठ नागरिकों का दल रवाना।

पिथौरागढ़ संवाददाता।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित निःशुल्क तीर्थ यात्रा के अंतर्गत आज पिथौरागढ़ से 28 श्रद्धालुओं का दूसरा दल श्री बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष/महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों की बस को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।
उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से वरिष्ठ नागरिकों को ‘देवभूमि’ के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा निःशुल्क करवाई जा रही है।
यात्रा रवानगी के इस कार्यक्रम में उप निदेशक पर्यटन श्री अतुल भंडारी, श्रीमती किरन ऐरी, यात्रा प्रबंधक सहित सभी वयोवृद्ध तीर्थयात्री उपस्थित रहे। यात्रा को लेकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

