बेरीनाग कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP ने घोषित किए अपने अधिकृत प्रत्याशी, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग (पिथौरागढ़): राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में आगामी छात्र संघ चुनाव सत्र 2026-27 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उत्तराखंड प्रदेश ने कॉलेज के विभिन्न पदों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
परिषद द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए मनीष रौतेला और सचिव पद के लिए मानषी को मैदान में उतारा गया है। पिथौरागढ़ के विभाग संयोजक इंदर सिंह बध्याल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में सभी प्रमुख पदों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।
घोषित प्रत्याशियों की सूची:
- अध्यक्ष: मनीष रौतेला
- सचिव: मानषी
- उपाध्यक्ष: सचिन गंगोला
- छात्रा उपाध्यक्ष: विमला महर
- कोषाध्यक्ष: गीता मेहरा
- उप सचिव: दीप्ति कार्की
- विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): रोशनी बोरा
- सांस्कृतिक सचिव: कु. रचना
प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही छात्र कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और उन्होंने महाविद्यालय परिसर में प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

