FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

बेराधार में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित: अभिभावकों को दी गई बच्चों और प्रसूताओं की देखभाल की जानकारी।

​हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट

थराली। विकासखंड देवाल की ग्राम पंचायत बेराधार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के उचित लालन-पालन और जरूरी सावधानियों को लेकर जागरूक किया गया।

​ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री गोदांबरी देवी ने केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

​कार्यक्रम में आशा कार्यकत्री ज्योति देवी ने उपस्थित अभिभावकों को नवजात शिशुओं और प्रसूताओं की देखभाल के संबंध में आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिए और जरूरी सावधानियों से अवगत कराया।

​इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने भी बच्चों के पोषण और देखभाल पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बसंती देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, बबिता देवी, अर्चना देवी, गंगा देवी, अंजली देवी, दीपा देवी, बीना देवी, दमयंती देवी और मालती देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहीं।

Share This News