राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 5 पदों पर आए पर्चे।

मुनस्यारी संवाददाता।
मुनस्यारी (पिथौरागढ़): राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारत सिंह के कुशल निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव प्रभारी अमित कुमार टम्टा और मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए कुल 5 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।
पदों के अनुसार नामांकन की स्थिति:
- अध्यक्ष पद: 01 नामांकन
- उपाध्यक्ष पद: 01 नामांकन
- संयुक्त सचिव पद: 01 नामांकन
- कोषाध्यक्ष पद: 01 नामांकन
- विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद: 01 नामांकन
नामांकन पत्रों को प्राप्त और व्यवस्थित करने वाली समिति में महाविद्यालय के प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सक्रिय रहे। इस समिति में चन्द्र प्रकाश आर्या, डॉ. रिफाकत अली, सुश्री निधि मरौठिया, डॉ. रितु, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. चेतन चन्द्र जोशी, डॉ. राजेन्द्र, डॉ. दिनेश चन्द्र पाण्डेय, प्रेमा पाण्डेय, हेमा पंचपाल एवं लक्ष्मी देवी शामिल रहीं।
सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन आने के चलते अब शनिवार को नाम वापसी और जांच प्रक्रिया के बाद निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

