FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

सेवा संकल्प अभियान: पिथौरागढ़ की तीन न्याय पंचायतों में लगे शिविर, ग्रामीणों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। शासन के निर्देशों के तहत जनपद में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न न्याय पंचायत स्तरों पर शिविरों का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 18 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में आज राईगढ़स्यारी, दरकोट और बड़ाबे न्याय पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया गया।

​शिविरों के संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) हरीश आर्य ने बताया कि इन आयोजनों में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों और संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर के दौरान ‘सुशासन सेवा संवाद एवं सेवा की कहानी’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भाषणों, वीडियो प्रस्तुतियों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, प्रमुख योजनाओं तथा उपलब्धियों को ग्रामीणों के समक्ष रखा गया।

​डीपीआरओ हरीश आर्य ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासन स्तर पर संचालित विकासपरक योजनाओं की सीधी जानकारी देना है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हो सकें। इसके साथ ही शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुशासन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया जा रहा है।

Share This News