berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में निर्विरोध निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में छात्र संघ चुनाव सत्र 2026-27 के अंतर्गत निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ, जहां नव-निर्वाचित छात्र संघ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

​शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य प्रो. बी.एम. पाण्डेय ने मुख्य पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करने का संकल्प दिलाया। इसमें अध्यक्ष पद पर मनीष रौतेला, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर विमला, सचिव पद पर मानशी, संयुक्त सचिव पद पर दीप्ति कार्की तथा कोषाध्यक्ष पद पर गीता मेहरा ने शपथ ग्रहण की।

​इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए सदैव तत्पर रहें।

​कार्यक्रम के समापन पर छात्र संघ प्रभारी डॉ. जे. पी. त्यागी तथा छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप दुर्गापाल ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निर्विरोध संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के दौरान महाविद्यालय परिवार के कई सदस्य व छात्र उपस्थित रहे।

Share This News