FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गांधी जयंती: पिथौरागढ़ में आज रात 11 बजे से बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में जिले भर में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। आबकारी विभाग ने ‘ड्राई डे’ को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

​आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर आज रात 11:00 बजे से शराब की सभी दुकानें बंद कर दी जाएंगी, जो शनिवार सुबह 9:00 बजे तक बंद रहेंगी।

​उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदी के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने, भंडारण करने या कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This News