berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

राजकीय पशु चिकित्सालय बेरीनाग में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, परिसर को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सालय बेरीनाग में स्वच्छता अभियान एवं गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

​कार्यक्रम का उद्देश्य बापू के स्वच्छता, सेवा, अनुशासन और जनकल्याण के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ व स्वस्थ परिवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर पूरे परिसर की साफ-सफाई की तथा भविष्य में भी इसे स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वच्छ वातावरण का पशुओं और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

​इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील गिरी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश पाठक, पशुधन प्रसार अधिकारी (L.E.O) कृष्ण डबराल, पशुधन प्रसार अधिकारी (L.E.O) सोनी शाह, पशु सखी कल्पना एवं पूर्व पशु सखी हरलाल सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News