आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर प्रथम में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ता और आशा सम्मानित।

बेरीनाग संवाददाता।
पिथौरागढ़ आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर प्रथम में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद सुशील खत्री उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पार्षद सुशील खत्री ने बाल विकास परियोजना द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को दिए जा रहे पोषण व अन्य लाभों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र का संचालन जनहित में आम लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का एक अत्यंत सराहनीय प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा पाटनी ने उपस्थित लोगों को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बेहतर सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि पार्षद खत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा पाटनी और आशा कार्यकत्री माहेश्वरी पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यापिका उर्दू मीडियम निर्मला पन्त, तनुजा कार्की, प्रीति बिष्ट, उमा थापा, रेनू, मंजू जोशी और प्रियंका सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

