FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट विकास खंड सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शिविर आयोजित, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद।

गंगोलीहाट न्यूज़ होम लाइव डिजिटल डैस्क। 

​गंगोलीहाट: विकास खंड सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा उपस्थित रहे। उनके साथ अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, ब्लाक प्रमुख विनोद प्रसाद, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान डोबाल, जिला पंचायत सदस्य राहुल कन्याल, उपजिलाधिकारी (SDM) अंकित राज, खंड विकास अधिकारी (BDO) प्रदीप बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी जगदीश पाठक, और  निखिल पंत विशेष रूप से मौजूद रहे।

​शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं। विधायक फकीर राम टम्टा ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का सफल संचालन एडीओ हेम पाठक ने किया।

​शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News