पिथौरागढ़ में चला सघन संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान, नियमों के उल्लंघन पर 27 वाहनों के कटे चालान।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
पिथौरागढ़, 16 नवंबर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार और जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में सोमवार को जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मंजू देवी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) श्री अभिनव गहतोड़ी और यातायात पुलिस के श्री ललित डंगवाल के नेतृत्व में शहर के एपटेक तिराहा, भडकटीया, कुमौड़ तिराहा और चण्डाक रोड पर संचालित किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न वाहनों को रोककर उनके पंजीकरण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 27 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
इस संयुक्त चेकिंग अभियान में परिवहन आरक्षी सीमा राणा, मीना चुफाल, बहादुर परगाई, अमित उप्रेती और प्रवर्तन चालक श्री महेन्द्र प्रसाद भी शामिल रहे।

