नोएडा से सकुशल बरामद की गई जाजरदेवल की लापता महिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा।
डन्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
पिथौरागढ़। थाना जाजरदेवल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते अक्टूबर माह से लापता चल रही एक महिला को उत्तर प्रदेश के नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मड़मानले निवासी संजय धामी ने बीती 30 अक्टूबर को थाना जाजरदेवल में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं और काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने महिला को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से सकुशल ढूंढ निकाला।
महिला को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनी आर्या, हेड कांस्टेबल आदर्श कुमार और हेड कांस्टेबल कुलदीप बिष्ट शामिल रहे।

