निःशुल्क पुस्तक वितरण मेले” का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी ।उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी (18038) में उ०मु० विश्विद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर नवीन चंद्र लोहनी के दिशानिर्देशों एवं प्राचार्य के मार्गदर्शन में “निःशुल्क पुस्तक वितरण मेले” का आयोजन अध्ययन केंद्र पर किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि पुस्तक मेले का उद्घाटन पूर्वान्ह 11 बजे से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी एवं मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में बताया कि आधुनिक उन्नत प्रौद्योगिकी के कारण ज्ञानार्जन के विभिन्न साधनों के बावजूद भी भौतिक पुस्तकें अध्ययन, अनुसंधान और ज्ञान के उत्पादन और वितरण का प्राथमिक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। पुस्तक मेले में मुख्य अतिथि हरीश नाथ, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मुनस्यारी, एवं विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता सहायक निदेशक, खादी ग्रामोद्योग पिथौरागढ़ एवं मंजू देवलाल जिला समन्यवक भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार का कार्य विश्विद्यालय के शिक्षा तक अंतिम व्यक्ति की पहुंच और नई शिक्षा नीति के संकल्प को नई दिशा देने वाला साबित होगा। कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र के समन्यवक डॉo राहुल पाण्डेय एवं सह समन्यवक डॉo पुष्पा कालाकोटी ने बताया कि चालीस आगंतुकों को लगभग 125 से अधिक पुस्तकों का वितरण किया गया। पुस्तक वितरण मेले में मुनस्यारी ब्लॉक के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों से आए सामान्य जन, विद्याशाखा के अध्ययनरत शिक्षार्थी, महाविद्यालय के छात्र छात्राएँ और कर्मचारीगण ने निःशुल्क पुस्तक वितरण मेले का लाभ उठाया। लाभार्थियों ने पुस्तक वितरण मेले की सराहना की। पुस्तक वितरण मेले में महाविद्यालय परिवार से डॉo रिफाकत अली, अमित टम्टा, निधि मारौठिया, डॉo उदयभान, डॉo रीतू, डॉo राजेन्द्र सिंह, डॉo अशोक मौर्य, डॉo मनीषा पांडे, डॉo चेतन चंद जोशी, प्रेमा पांडे, डॉo दिनेश पांडे, हेम चन्द्र द्विवेदी, कार्यालय सहायक गणेश सिंह, लक्ष्मण विष्ट, त्रिलोक राम, कैलाश देवली, कृष्णा पांचपाल, लक्ष्मी, हेमा पांचपाल आदि मौजूद रहे।

