महाविद्यालय में आज मानव अधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मानव अधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पांडेय ने की। इस एक दिवसीय शिविर का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निधि मारौठिया द्वारा किया गया। आयोजन में एन.एस.एस. समिति के सदस्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा ने पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों में प्रिया, नेहा, दीक्षा, लक्षिता, प्रियांशु, रवि सहित अनेक NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता की। छात्रों को समाज के प्रति संवेदनशील बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. रिफाकत अली, डॉ. चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. अमित टम्टा, डॉ. उदय भान, डॉ. रीतू, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. अशोक मौर्य, डॉ. मनीषा पांडे, डॉ. चेतन चंद जोशी, डॉ. प्रेमा पांडे, डॉ. दिनेश पांडे, डॉ. हेम चन्द्र द्विवेदी, कार्यालय सहायक गणेश सिंह, कर्मचारीगण हेमा पांचपाल आदि उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share This News