मोहन सिंह बिष्ट के प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के पद के लिए प्रखर दावेदार।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली। दो बार के प्रधान रहें मोहन सिंह बिष्ट के प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के पद के लिए प्रखर दावेदार करते हुए कहा कि उन्हें प्रधानों की तमाम समस्याओं की जानकारी हैं और वें अपनी दावेदारी के लिए राज्य के प्रधानों से संपर्क बना रहे हैं और उन्हें भारी समर्थन भी मिल रहा हैं।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव मेलमिंडा के दो बार के प्रधान रहें मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि वें 2008 से 2014 तक मेलमिंडा के प्रधान रहें, उसके बाद उनकी पत्नी जानकी बिष्ट 2014 से 2019 तक प्रधान रही इस बार एक बार फिर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में एक बार फिर से मेलमिंडा के ग्रामीणों ने उन्हें पुनः प्रधान बनाया है। अपने प्रधान के लंबे अनुभव के बलबूते ही वें प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और उन्हें प्रधानों का काफी अधिक समर्थन भी मिल रहा हैं। कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से वें प्रधानों की तमाम समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

Share This News