तीन दिन बारिश और पहाड़ों में हिमपात का अलर्ट जारी,

एनएचएल नेटवर्क📡

देहरादून।मौसम विभाग ने 9 से 11 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश और पहाड़ों में हिमपात का अलर्ट जारी किया है। बारिश-बर्फबारी से राज्य में तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने के आसार हैं।

मौसम फिर से सख्त मूड दिखाने का आतुर है। हालांकि पिछले तीन-चार दिन से उत्तराखंड में मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य में दिन भर अच्छी धूप खिलने से राहत मिल रही है। पहाड़ों में गुनगुनी धूप खिलने से अब ठंड भी कमजोर पड़ने लगी है। अब धूप में हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगा है। हालांकि सुबह-शाम पहाड़ में अब भी कड़ाके की ठंड जारी है। आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से नौ फरवरी से उत्तराखंड में मौसम फिर तल्खी दिखा सकता है। आईएमडी ने नौ से 11 फरवरी तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक नौ से 11 फरवरी तक राज्य में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। बारिश-बर्फबारी के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के आसार मौसम विभाग ने बताए हैं।

महाशिवरात्रि पर मौसम सुहाना
आईएमडी ने उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में 9 से 11 फरवरी तक बारिश के आसार जताए हैं। आईएमडी ने 12 फरवरी से पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे हालात में संभावना जताई जा रही है कि महाशिवरात्रि पर्व पर उत्तराखंड में मौसम सुहावना रह सकता है। इसके साथ ही आईएमडी ने आज और कल यूएस नगर व हरिद्वार जिले में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना रहेगी।

Share This News