मुनस्यारी के संयुक्त तत्वावधान में ALT EFF 2025 लघु फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

मुनस्यारी के संयुक्त तत्वावधान में ALT EFF 2025 लघु फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुनस्यारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में आईक्यूएसी  और हिमाल प्रकृति, मुनस्यारी के संयुक्त तत्वावधान में ALT EFF 2025 लघु फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण, संस्कृति, सामाजिक न्याय, लोकपरंपरा तथा मानवीय संवेदनाओं से जुड़े मुद्दों पर छात्रों को सिनेमा के माध्यम से जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ  प्राचार्य, संकाय सदस्य, ALT EFF टीम तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
दिन भर चले इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों की 9 चयनित लघु फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, जिनमें उत्तराखण्ड की परंपरा पर आधारित “द गार्लैंड ऑफ घुघुती”, आदिवासी महिलाओं के संघर्ष को दर्शाती “लड़ाई छोड़ब नहीं”, पर्यावरणीय संकटों पर आधारित “व्हेन वॉटर किल्स”, और मानव–वन्यजीव सहअस्तित्व पर आधारित “फिर भी” जैसी प्रभावशाली फिल्में शामिल रहीं। प्रत्येक फिल्म के उपरांत विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन दोपहर 2:45 बजे हुआ। विद्यार्थियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी, रोचक और विचारोत्तेजक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Share This News