berinagFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

बेरीनाग । पुत्र वियोग में दशरथ ने प्राण त्यागे ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। श्री नाग देव रामलीला कमेटी द्रारा आयोजित रामलीला में छठे दिन राम के वन जाने के बाद दशरथ द्रारा सुमंत को राम को मनाने के लिए भेजना, अयोध्या नहीं लौटने के समाचार मंत्री सुम॔त द्रारा देने पर राजा दशरथ पुत्र वियोग में प्राण त्याग देने , राम केवट संवाद, श्रवण कुमार के द्रारा माता पिता की सेवा दृश्य, राम भरत मिलाप दृश्य का मंचन किया गया । मुख्य अतिथि उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री ठाकुर सिंह और सुरेन्द्र ग्वासाकोटी ने किया । दशरथ की भूमिका कमल पंत, केवट कीं भूमिका पंकज पंत, श्रवण कुमार की भूमिका कृष्णा उप्रेती, सुमंत आयुष गोस्वामी, कैकई मनीष रौतेला, राम शीतल भैसोड़ा , लक्ष्मण भावना कोरंगा, सीता कल्पना, भरत लक्षिता धानिक, शत्रुघ्न रश्मि कन्याल ने भूमिका निभाई ।इस मौके पर ,पंकज पंत, बलवन्त सिंह धानिक, कमलेश पंत, अशुंल डांगी, जीवन धानिक, देवेन्द्र शाह, ललित बाफिला, कमल जोशी, हनुमान रावत, डब्बू पंत, मंयक पंत ,मोना पंत ,राजेश कार्की इस मौके पर, महिमा पंत, गुजंन पंत, स्वेता धानिक, मोनू कठायत ,पीयूष पंत, विशाल पंत, दीप बिष्ट,धीरज जोशी महेश बिष्ट आदि मौजूद थे ।

Share This News