बेरीनाग बौराणी मेले का देर रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

‎बेरीनाग  राममंदिर क्षेत्र के बौराणी मेले में मध्य रात्रि आस्था की मशाल जली। पांच किमी दूर गोबरगाड़ा से सैकड़ों भक्तों द्वारा 27 फीट लंबी मशाल को कंधों पर लेकर पहुंचते ही मेला आस्था में डूब गया। पूरा क्षेत्र जयकारे से गूंजा।

ग्रामीणो ने मंदिर की सात बार परिक्रमा के बाद मशाल को परिसर में गाड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने सैम देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।


बौराणी के ऐतिहासिक बौराणी मेले में सैम मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा को मशाल लाने की परंपरा सदियों पुरानी है। लोग इसे सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। सैम मंदिर पहुंचे भक्तों ने विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मशाल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे रहे।


‎              इस अवसर पर आयोजित बैराणी एवं सांस्कृतिक महोत्सव में पूर्व खजान चन्द्र (गूडडू) पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, विधानसभा मुख्य अतिथि के रहे।इस मौके पर उन्होने कहा यह मेला हमारी संस्कृति, परंपरा, आस्था और एकता का प्रतीक रहा है। पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ हमारे दिलों में बसती है।


‎बौराणी मेले में रात के कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समूचे क्षेत्र को झूमने पर मजबूर कर दिया
‎दीवान कनवाल , प्रकाश रावत , नीरज चुफाल , डांसिंग स्टार श्वेता मेहरा इनकी शानदार प्रस्तुतियों ने बैराणी मेले को अविस्मरणीय बना दिया।


‎ कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह बोरा ,  रवीन्द्र सिंह डसीला ,  कविता डोबाल , रेखा भण्डारी , कमल सानी , सोनू बटकोरा , हिमांशु आगरी,  महोत्सव कमेटी के राजेंद्र सिंह बोरा ‘शिवजी’ अध्यक्ष, ममता बोरा, पूर्व प्रधान उपाध्यक्ष, सुनीता देवी , उपाध्यक्ष,प्रकाश सिंह उर्फ राजपाल उपाध्यक्ष, चंदन सिंह बोरा, सुकना , अनिल कुमार , सुरेन्द्र सिंह, ,सपना बोरा , केसर सिंह, झलतोला ,पंकज सिंह बोरा , गोकुल सिंह बोरा ,प्रेम सिंह बोरा ,कल्याण सिंह बोरा अर्चना बोरा ,  पूजा बोरा,दीवान सिंह बोरा ,महेश राम लोहिया ,दिनेश सिंह बोरा , प्रकाश सिंह बोरा ,राजेन्द्र सिंह ,आयुश सिंह बोरा,


‎रोहित सिंह ,अंकित कुमार ,आदि कई लोग सामिल रहे इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए गंगोलीहाट और बेरीनाग थानों की पुलिस और राजस्व पुलिस तैनात रही। मेला एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष  राजेंद्र सिंह बोरा शिवजी ने बौराणी मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर मेलार्थियों का आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन नानू बिष्ट ने किया।

Share This News