चंद्रयान 3 ने की चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिग,देश भर में खुशी की लहर।

एनएचएल नेटवर्क।

भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिग कर ली है। चांद के साउथ पोल में लैंड करने वाला भारत पहला देश है। चांद की धरती पर जाने में सफलता हासिल करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। इंडियर ​स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन यानि इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक चार साल से इस मिशन में जुटे हुए थे।अब चंदा मामा दूर के नही रहे,भारत के वैज्ञानिकों ने चांद की धरती पर चंद्रयान 3 को पहुंचाकर इस बात को साबित कर दिया है। चंद्रयान 3 की सफलता पर देश भर में खुशी का माहौल है।

 

Share This News