सीओ रावत ने थल थाने का किया वार्षिक निरीक्षण।

एनएचएल नेटवर्क।
थल पुलिस उपाधीक्षक सर्किल डीडीहाट कुंवर सिंह रावत ने आज थल थाने का आज वार्षिक निरीक्षण किया,निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना परिसर के विभिन्न भागों में मालखाना,थाना कार्यालय, शस्त्रागार,आपदा उपकरण, अभिलेख,सीसीटीएनएस कक्ष, थाना भोजनालय और कर्मचारी बैरक आदि का विस्तृत निरीक्षण किया।

उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए और साथ ही थाने के हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे.उसके बाद उन्होंने थाना परिसर में पुलिस कर्मियों की बैठक ली और उनकी समस्याओं को भी सुना.पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये.



