28 नवंबर को रक्षा पेंशनर संपर्क शिविर लगेगा।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़। नगर स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में आगामी 28 नवंबर यानि शुक्रवार को पेंशन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए शिविर का आयोजन होगा। बुधवार को वरिष्ठ लेखा अधिकारी यूके प्रसाद ने बताया शिविर में सभी स्पर्श पेंशन भोगियों/ पारिवारिक पेंशन भोगियों व वीर नारियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन, पीपीओ से पैन व आधार का जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी पेंशन भोगियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर इसका लाभ उठाने को कहा है।

