महाविद्यालय परिसर में दुर्लभ सुरूई के पेड़ में चली आरी वन विभाग ने किया चालान।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग ।बेरीनाग महाविद्यालय परिसर में जहां पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जागरूकता अभियान आये दिन चलाये जा रहे हैं और समय समय पर पौधारोपण अभियान चलाकर छात्र छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की बात की जाती है लेकिन वही लेकिन महाविद्यालय परिसर में एक भवन का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने नियम कानूनों को
ताक में रखकर परिसर में दुलर्भ सुरूई प्रजाति का विशालकाय पेड़ में आरी चलाकर धराशाई कर दिया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर दी गई है। ठेकेदार पर लगभग 35हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।इधर महाविद्यालय परिसर में सुरूई प्रजाति का पेड़ काटने को लेकर छात्र छात्राओं ने भी आक्रोश जताया है।

चंद्रा मेहरा वन क्षेत्राधिकारी बेरीनाग – कालेज परिसर में सुरूई प्रजाति का पेड़ काटने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी थी। पेड़ काटने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने के साथ जुर्माना की भी कार्रवाई की जा रही है।

Share This News